Advertisement

हर दिन एक यूनिवर्सिटी, एक केंद्रीय मंत्री… जानिए मोदी सरकार की नई रणनीति

नई दिल्ली, एजेंसी। युवाओं और खासकर जेन-जी से सीधे जुड़ने के लिए केंद्र सरकार एक नई पहल की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत हर दिन एक केंद्रीय मंत्री किसी विश्वविद्यालय का दौरा कर छात्रों से संवाद करेगा। मंत्री युवाओं की चिंताओं, उनकी समस्याओं और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मंत्री छात्रों से शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही युवाओं और विद्यार्थियों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य सरकार और युवा वर्ग के बीच सीधा संवाद बढ़ाना तथा छात्रों के विचारों को समझना है।

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी सामने आया। शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया को विश्वविद्यालयों और संबंधित मंत्रियों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दिए जाने की बात सामने आई है।

Advertisement

सरकार का यह प्रयास ऐसे समय में सामने आया है, जब शिक्षा और परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र आंदोलनों के जरिए अपनी चिंताएं सामने रख रहे हैं। सरकार ने हाल के दिनों में युवाओं तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में युवाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल प्रशिक्षण और खेल प्रतिभा खोज जैसी कई पहलों की घोषणा की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें