Advertisement

कंठाल चौराहा-छत्रीचौक पहुंचे सीएम का लोगों ने किया जोरदार अभिनंदन

सीएम इन उज्जैन: 17 घंटे का बिजी शेड्यूल, वर्कशॉप, भूमिपूजन, शोक बैठक और सिंहस्थ के काम देखें

Advertisement

समय अभाव के कारण नहीं देख पाए हरिफाटक ब्रिज के पास अंडरग्राउंड सबवे का काम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव का 17 घंटे का उज्जैन दौरा बेहद बिजी रहा। उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर की नींव रखी, होमगार्ड की वर्कशॉप में शामिल हुए, शोक बैठक में पहुंचे और गुरुवार को सिंहस्थ के काम देख डाले। कंठाल चौराहा-छत्रीचौक चौड़ीकरण काम का उन्होंने पैदल मुआयना किया। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। सीएम ने लोगों से कहा कि अभी थोड़ी तकलीफ है लेकिन रोड बनने के बाद आप सभी को सुकून मिलेगा। उन्होंने विस्थापित गणेश मंंदिर में पूजन भी किया।

Advertisement

सीएम बुधवार की शाम शहर पहुंचे थे। आते ही वह सीधे कालिदास अकादमी परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने सिंहस्थ के डिजास्टर मैनजमेंट को लेकर बनाए जा रहे आपदा मित्रों की कार्यशाला को संबोधित किया। यही उन्होंने सिंहस्थ के तहत तैयार हो रहे दो एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी।

Advertisement

दौरे की शुरुआत कलेक्टर भवन से
गुरुवार सुबह सीएम वीआईपी रेस्ट हाउस से निकले और फ्रीगंज क्षेत्र में बन रहे कलेक्टर भवन का काम देखने पहुंचे। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने उन्हें काम की जानकारी दी। सीएम ने जरूरी रद्दोबदल पर भी बात की और फिर यहां से उनका काफिला कंठाल चौराहा पहुंचा।

सतीगेट पर जमकर स्वागत

कंठाल चौराहा से सीएम वाहन से उतरे और पैदल मार्ग पर चले। इस बीच लोगों ने उनका अभिनंदन किया। वे विस्थापित गणेश मंदिर भी पहुंचे और पूजन किया। महापौर मुकेश टटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, बालयोगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और क्षेत्रीय पार्षद रजत मेहता ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान सीएम ने लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि अभी थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन आगे सुकून मिलेगा। सफेद कुर्ता-पायजामा पर क्रीम जैकेट पहने सीएम के स्वागत के लिए लोग आतुर दिखें। उन्होंने सबका सम्मान किया।

इस बीच एक शख्स ने कहा कि यह पूरा इलाका कांग्रेस समर्थित है, लेकिन चौड़ीकरण से सब खुश हैं। रोड बनने के बाद ट्रैफिक की रोजाना होनी वाली समस्या से मुक्ति मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। लोगों का कहना था कि यह काम सिर्फ डॉ. मोहन यादव ही कर सकते थे और उन्होंने यह करके दिखा दिया। यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल उनके साथ थे। गौरतलब है कि यह मार्ग 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।

वाहन के फुटरेस पर खड़े होकर की बात, स्वर्णिम उज्जैन बनाने के लिए माना आभार
सी एम ने वाहन के फुटरेस पर खड़े होकर मीडिया से बात की और स्वर्णिम उज्जैन बनाने के लिए शहरवासियों का आभार माना। सीएम ने कहा कि बढ़ती आबादी के साथ शहर के मार्गों को भी बदलने की जरूरत है। उज्जैन लगातार बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, आबादी बढ़ रही है। इस मुताबिक हमें शहर को भी बदलना होगा।

अच्छी बात यह है कि सभी इसमें सहयोग कर रहे हैं। आज लोग स्वेच्छा से अपने मकान-दुकान हटा रहे हैं, पुजारी मंदिर की जगह छोड़ रहे हैं। सरकार स्वर्णिम उज्जैन बनाने वालों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगी। मीडिया से बात करने के बाद सीएम को हरिफाटक ओवरब्रिज के पास बन रहे अंडरपास का काम देखने जाना था, लेकिन धार में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के चलते उन्होंने इस स्थगित कर दिया। करीब 11 बजे वे हेलिकाप्टर से इंदौर रवाना हो गए। यहां से वे धार जाएंगे।

आरती शास्त्री को श्रद्धांजलि
नगरकोट माता मंदिर के पुजारी कुलदीप शास्त्री के आवास पर पहुंचकर सीएम ने शोक जताया। शास्त्री की पत्नी आरती का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

एलिवेटेड ट्रैफिक सुगम करेगा
बुधवार को सीएम ने इंदौरगेट-निकास चौराहा और हरिफाटक ओवरब्रिज- इंदिरानगर एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर यातायात व्यवस्था सुगम बनाएगा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, यूडीए उपाध्यक्ष मुकेश यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र भारती सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

फाजलपुरा में बालिकाओं को दुलारा

बीती रात नगरकोट के पुजारी मथुराप्रसाद शास्त्री की पुत्रवधू के निधन पर शोक जताने जा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव ने फाजलपुरा में बालिकाओं को दुलारा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें