Popup Image
Advertisement

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का फायदा उठाकर नाबालिग से दुष्कर्म

कोचिंग जाते समय बहाने से होटल ले गया आरोपी, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Advertisement

ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती का फायदा उठाकर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक छात्रा को कोचिंग जाने के रास्ते से बहाने से थाटीपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी का एक साथी होटल के बाहर निगरानी करता रहा। वारदात के बाद आरोपी छात्रा को बारादरी चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, सिरोल कॉलोनी निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे मुरार स्थित कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। एमएलबी स्कूल के पास उसकी मुलाकात आरोपी अमित जाटव और उसके एक साथी से हुई।

Advertisement

एक साल से इंस्टाग्राम पर थी बातचीत

पुलिस के मुताबिक, छात्रा की आरोपी से करीब एक साल से इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। छात्रा उसे अपना दोस्त मानती थी। इसी पहचान और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे बातचीत करने के बहाने अपने साथ ले लिया। इसके बाद वह छात्रा को थाटीपुर क्षेत्र के एक होटल में ले गया।

Advertisement

विरोध करने पर दी धमकी

पुलिस का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका साथी होटल के बाहर निगरानी करता रहा।

वारदात के बाद आरोपी छात्रा को बारादरी चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी और उसके साथी की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें