Advertisement

बाबा महाकाल युवाओं को प्रचंड शक्ति दें, वे राष्ट्र को सर्वोपरि मानें

अभिनेता मनोज जोशी ने भस्मार्ती में शामिल होकर की प्रार्थना

Advertisement

उज्जैन। फिल्म अभिनेता मनोज जोशी शुक्रवार को भगवान महाकालेश्वर की भस्मार्ती में शामिल हुए। सुबह उज्जैन आए और नंदी हाल से भस्मार्ती दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने उनका स्वागत किया।

दर्शन के बाद उन्होंने चर्चा में कहा कि उन्होंने भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि वे देश के युवाओं को प्रचंड शक्ति दें और वे राष्ट्र सर्वोपरि मानें ऐसी भी सदबुद्धि दें। अभिनेता जोशी ने बताया कि भगवान महाकाल की भस्म आरती में बाबा से सीधे साक्षात्कार का अनुभव होता है। इसे शब्दो में वर्णन नहीं किया जा सकता। वे कालो के काल और देवों के देव महादेव हैं। विश्व का मंगल करने वाले श्री महाकालेश्वर से देश के कल्याण की प्रार्थना की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें