हर समय थकान क्यों महसूस होती है? कहीं आपकी ये 7 आदतें तो वजह नहीं?

अगर आपको भी अक्सर ऐसा लगता है कि आप हर समय थके-थके रहते हैं, सुबह बिस्तर से उठने का मन नहीं करता या दिनभर नींद और सुस्ती बनी रहती है, तो आप अकेले नहीं हैं। कभी-कभी कम एनर्जी महसूस होना सामान्य है, लेकिन अगर लगातार थकान आपकी जिंदगी का हिस्सा बन गई है, तो इसके पीछे आपकी कुछ आदतें या लाइफस्टाइल जिम्मेदार हो सकती हैं।
आदतें जिनसे थकान महसूस होती है–
1.दिनभर कंप्यूटर के आगे या लैपटॉप लेकर बैठे रहना भी थकाने वाला काम होता है। इस स्थिति से बचने के लिए हर 2 से 3 घंटे में थोड़ी देर का ब्रेक लें या 20 मिनट चलने की कोशिश करें।
2.ब्रेकफास्ट स्किप करना भी ऐसी ही एक गलती है जो लोग अक्सर किया करते हैं। इस बात का ध्यान रखें किब्रेकफास्ट ही आपके पूरे दिन की एनर्जी को लगभग निर्धारित करता है।
3.पर्याप्त पानी ना पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन होता है जिससे थकान महसूस होने लगती है। डिहाइड्रेशन से शरीर में ब्लड का वॉल्यूम कम हो जाता है और शरीर में रक्त संचार में रुकावट पैदा होने लगती है।
4.वहीं, जंक फूड खाते रहना भी शरीर को थका हुआ बना देता है। इसलिए आए दिन जंक फूड खाने की आदत भी छोड़ दें।
5.सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल, टीवी या लैपटॉप चलाने की आदत आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है। इससे सुबह उठने के बाद भी शरीर थका हुआ और दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है।
6.एक और बुरी आदत जो थकावट काकारण बनती है वो है क्षमता से ज्यादा काम करना। जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा काम करने लगता है तो उसका शरीर भी थकान से भर जाता है।
7.बिस्तर पर सोने से पहले एल्कोहल का सेवन भी आपके शरीर को सुस्त बनाता है। अगर आप हर दूसरे दिन ऐसा ही करते हैं तो आपकी थकान का एक कारण यह भी हो सकता है।









