कार से जा रहे थे गांजे की डिलीवरी करने, तीन आरोपियों को पकड़ा

उज्जैन। कार में गांजे की डिलेवरी करने जा रहे तीन बदमाशों को चिमनगंज पुलिस ने कानीपुरा रोड से गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार रात चिमनगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर की कार से तीन बदमाश गांजे की डिलेवरी देने जा रहे हैं। पुलिस ने कानीपुरा रोड से चैकिंग के दौरान सामने से आ रही बिना नंबर की हुंडई कार को रोका।
तलाशी के दौरान डिक्की से झोले और दो सूटकेस में से गांजे के पैकेट मिले। आदर्श पिता रमेशचंद नायक निवासी इटावा तराना, तेजस पिता बहादुर वर्मा निवासी देवनगर कानीपुरा रोड, साहिल पिता हाकिम हेला निवासी बड़ा मोहल्ला पानबिहार को गिरफ्तार कर लिया। टीआई विवेक कनोडिय़ा ने बताया कि गांजे का वजन 50.372 किलो है, जिसकी कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए है। यह लोग ओडिशा के भुवनेश्वर से गांजा ला रहे थे। जिले में इसकी डिलेवरी करनी थी। एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर कार जब्त की है।









