Advertisement

आउटर पर ट्रेन रुकी, मिडिल सीट पर सोती महिला का पर्स ले भागा चोर

उज्जैन। भरूच का परिवार उधना-प्रयागराज एक्सप्रेस से उज्जैन आ रहा था। आउटर पर ट्रेन रुकने के दौरान बदमाश महिला का पर्स चुराकर भाग गया। उज्जैन पहुंचने पर यात्री ने जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

Advertisement

दरअसल, संदीप पिता प्रभुनाथ ओझा निवासी भरूच पत्नी सपना, भाई व उसकी पत्नी, बच्चों के साथ उधना-प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे थे। मेघनगर-थांदला के बीच ट्रेन आउटर पर रुकी तभी मिडिल सीट पर सो रही सपना का पर्स खींच कर बदमाश भाग निकला। इन्होंने शोर मचाया , तब तक ट्रेन स्टार्ट हो चुकी थी। ऐसे में उज्जैन पहुंचने पर संदीप ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पर्स में सोने की चेन-अंगूठी, मोबाइल और 5 हजार रुपए नकद थे।

वृद्धा का आभूषण से भरा पर्स चोरी

Advertisement

उज्जैन। इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहने वाली वृद्धा का आभूषण से भरा पर्स चोरी हो गया।
चिमनगंज पुलिस ने बताया जसौदाबाई पति मंगल (70) इंदिरा नगर में किराये के मकान में अकेली रहती हैं। बहू और पोती के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आई जसौदाबाई ने बताया कि उन्होंने सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी, पायल और 2 हजार रुपए लेडिस पर्स में डालकर बिस्तर के नीचे रखे थे। शनिवार सुबह बिस्तर के नीचे पर्स नहीं मिला। उन्होंने घर में सफाई करने पड़ोस में रहने वाली पूनम पर शंका जताई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

मोबाइल चुराकर 29 हजार रुपए उड़ाए
उज्जैन। तराना से गुदरी चौराहा आए युवक का अज्ञात बदमाश ने मोबाइल चुराया और यूपीआई से उसके खाते से 29 हजार रुपए भी निकाल लिए। खाराकुआं थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तराना में रहने वाला युवक 15 अगस्त को गुदरी चौराहा आया था। यहां अज्ञात बदमाश ने उसका मोबाइल चुरा लिया। चोर ने मोबाइल का लॉक खोलकर यूपीआई से 29 हजार 900 रुपए खाते से निकाल लिए। युवक ने थाने पहुंचकर चोरी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें