Advertisement

घर में सो रहे रिटायर्ड डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या

सुबह पत्नी ने देखी खून से सनी लाश, पुलिस कर रही जांच

Advertisement

उज्जैन। घट्टिया में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे रिटायर्ड पशु चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी। रविवार सुबह पत्नी ने खून से सनी लाश देखी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि गजराज पिता किशोर सिंह तोमर (70) निवासी पशु चिकित्सालय के पीछे घट्टिया पशु चिकित्सक पद से रिटायर्ड हुए थे। सुबह करीब 6.38 बजे उनकी पत्नी शिवाकुंवर ने कमरे में उनकी खून से सनी लाश देखी जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर जांच शुरू की जिसमें सामने आया कि अज्ञात बदमाश ने चाकू मारकर उनकी हत्या की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गजराज सिंह व उनकी पत्नी ही घर में रहते थे। उनका एक पुत्र विदेश में जॉब करता है जबकि दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। रात में भोजन के बाद करीब 12 बजे गजराज सिंह अपने कमरे में सोने गए थे। उनकी पत्नी दूसरी मंजिल स्थित कमरे में थीं। वह सुबह जल्दी उठ जाते थे। पत्नी नींद से जागी तो कमरे का दरवाजा लटका था। पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिये अस्पताल पहुंचाया है।

कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisement

रिटायर्ड पशु चिकित्सक की घर में घुसकर चाकू से हत्या के कारणों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस का कहना है कि घर का सामान नहीं बिखरा है। चोरी जैसी स्थिति भी नहीं दिख रही। वृद्ध दंपत्ति अकेले रहते थे। परिजन के बयान और सीसीटीवी फुटेज मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कार्तिक मेला ग्राउंड में बस से कुचले युवक की मौत:

उज्जैन। पिछले दिनों कार्तिक मेला ग्राउंड में सो रहे युवक पर ड्राइवर ने रिवर्स करते समय बस चढ़ा दी थी। उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई।पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान पारस बघेल पिता पूरन (25) निवासी मुरैना के रूप में हुई थी। उसके परिजन को सूचना दी गई। शनिवार को पारस की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार वह होटल में काम करता था। पुलिस ने बस जब्त कर ली है जबकि ड्राइवर अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि बस मुरैना पासिंग है जो टूरिस्ट परमिट पर संचालित होती है। घटना के दिन बस श्रद्धालुओं को उज्जैन दर्शन कराने आई थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें