Advertisement

वेटनरी डॉक्टर की हत्या के मामले में रिश्तेदारों पर शक, दो भतीजे हिरासत में

परिवार में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, दो दिन पहले दी थी धमकी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घट्टिया स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे रहने वाले डॉक्टर की शनिवार-रविवार की रात अज्ञात बदमाश ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घट्टिया पुलिस ने मामले में दो भतीजों को हिरासत में लिया है।

टीआई करण खोवाल ने बताया कि गजराज पिता किशोर सिंह तोमर (70) की 23 अगस्त की रात उनके कमरे में घुसकर चाकू से हत्या कर दी थी। पत्नी शिवाकुंवर ने ही डायल 112 को सुबह करीब 6.38 बजे घटना की सूचना दी। टीआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डॉ. तोमर की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। डॉ. तोमर का 15 दिन पहले जमीन को लेकर भाई व भतीजों से विवाद हुआ था। स्थिति गाली गलौज और धमकी तक पहुंच गई थी।

Advertisement

संदेही हिरासत में है, साक्ष्य जुटा रहे
पुलिस ने अब तक मिली जानकारी के आधार पर डॉ. तोमर के भतीजे विनायक और राहुल को हिरासत में लिया है। पुलिस अब साइबर, फिजिकल व अन्य साक्ष्य जुटा रही है। डॉ. तोमर की पत्नी के बयान बाकी हैं। पर्याप्त सबूत एकत्रित होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें