Advertisement

केडी गेट सड़क देखने गए नगर निगम आयुक्त ने कहा-

समय पर पूरा करें काम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जूना सोमवारिया से केडी गेट चौराहा तक किए जा रहे मार्ग सड़क चौड़ीकरण काम को देखने रविवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा पहुंचे। उन्होंने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों को काम तेजी से और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहाकि चौड़ीकरण के सभी शेष कार्य तय अवधि के भीतर पूरे करना है। शेष बची पीक्यूसी सड़क और नाली निर्माण को जल्दी से जल्दी पूरा करें। उन्होंने सोमवारिया चौराहे के निर्माण कार्य के बाधा बन रहे शेष मकानों को भी जल्दी ही हटाने के निर्देश दिए।

गंदगी दिखी तो फटकार भी लगाई

Advertisement

सड़क निर्माण निरीक्षण के साथ ही आयुक्त ने वार्ड 13 की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित दरोगा और स्वच्छता निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा नालियों और चेंबरों सफाई रोज होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण भी हटवाए। यह अतिक्रमण चौड़ीकरण के कार्यों में बाधा बन रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें