पर्यावरण बचाने की पहल आगर रोड के पौधे शिफ्ट किए

उज्जैन। आगर रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के दायरे में आ रहे पेड़ पौधों को बचाने की पहल नगरनिगम ने की है। उसने यहां के पौधों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
दरअसल, आगर रोड पर निर्माण कार्य के दौरान रोटरी और डिवाइडर के बीच लगे पौधों तथा उनकी सुरक्षा जालियों को सावधानीपूर्वक हटाया जा रहा है। इन सभी पौधों को सुरक्षित स्थल पर रखकर उनकी उचित देखभाल, सिंचाई और रखरखाव किया जाएगा, ताकि उन्हें नुकसान न पहुंचे।
आगर रोड से निकाले जा रहे इन पौधों को नानाखेड़ा से शांति पैलेस वाले नए रोड पर रीप्लांट किया जाएगा। इन पौधें का उपयोग शहर के उन अन्य मार्गों पर भी किया जाएगा, जहां सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। उद्यान विभाग के अपर आयुक्त योगेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि विकास कार्यों का असर शहर की हरियाली पर नहीं होगा। पेड़ बन चुके पौधें दूसरी जगह लगाए जाएंगे।









