Advertisement

20 प्रत्याशियों में से 12 का भाग्य 30 को होगा तय

वीडी नागरिक बैंक चुनाव

Advertisement

समन्वय पैनल के उम्मीदवारों की संभावना ज्यादा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नामवापसी के साथ ही शहर की प्रतिष्ठित विक्रमादित्य बैंक चुनाव की स्थिति साफ हो गई है। 12 डायरेक्टर पद के लिए 20 उम्मीदवार दम भर रहे हैं। पूर्व अध्यक्षों के समर्थन के कारण समन्वय पैनल के प्रत्याशियों के जीतने की ज्यादा संभावना बन रही है। वोटिंग 30 अगस्त को सुबह 9 से 4 बजे तक अरविंदनगर स्थित महाकाल परिसर में होगी। प्रत्याशी माहौल बनाने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं।

Advertisement

सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन डमी और दो अन्य उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब मैदान में 20 लोग बचे हैं। इनमें 12 समन्वय पैनल से हैं। इस पैनल को बैंक के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल जैन, शरद पसारी, अशोक भूतड़ा और राजेश माहेश्वरी का समर्थन है। ऐसे में पैनल के अधिक से अधिक प्रत्याशियों के जीतने की
संभावना लग रही है।

क्या है चुनाव का गणित
विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक में 14 डायरेक्टर होते हैं। इनमे से 12 चुने जाते हैं जबकि 2 का मनोनयन (बैंकिंग प्रोफेशनल) होता है। 12 में 2 महिला और एक पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित होता है।

Advertisement

 बैंक के करीब 4500 सदस्य हैं। इनमें से करीब 3600 वोट डालेंगे।

वोटिंग के लिए सदस्य का लोन लेना जरूरी है।

क्या है चुनाव की स्थिति
30 अगस्त को सुबह बैंक की साधारण सभा अरविंद नगर स्थित महाकाल परिसर में होगी। इसके बाद वोटिंग शुरू होगी। शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। रात तक परिणाम आने की संभावना रहेगी।

मैदान में कौन- कौन

समन्वय पैनल- रामविलास गुप्ता, नरेंद्र कुमार सोगानी, राकेश कुमार बनवट, मनोज कुमार बोहरा, आलोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद पलोड़, शरद कुमार कोठारी, मनीष जैन (पिपाड़ा), आनंद कुमार माहेश्वरी, बिंदु गर्ग, रिकिता मनीष चौधरी (महिला) और संतोष कुमार बड़वाया (एससी वर्ग)

विक्रमादित्य पैनल- मोहन काला, विजय कोठारी, अश्विन मेहता, अशोक गांधी, चंद्रमोहन जी, पूनम टेकवानी

 निर्दलीय – रविप्रसाद बंसल, निर्भय त्रिवेदी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें