Advertisement

ऐलान: सीजेपी फिर करेगी प्रदर्शन केंद्र पर वादे पूरे न करने का आरोप

नईदिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पांच सितंबर को शांतिपूर्ण देशव्यापी विरोध मार्च का आह्वान किया है। यह मार्च इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा। सीजेपी ने केंद्र पर जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त कराते समय किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।

Advertisement

इस मार्च की अगुवाई नीट के कारण जान गंवाने वाले छात्र और पुलिस की कार्रवाई में कथित रूप से घायल लोगों के परिवार करेंगे। इसके साथ ही, देश भर से छात्रों, युवा संगठनों और आम लोगों के इस मार्च में शामिल होने की उम्मीद है। यह फैसला सोमवार को सीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया।

बैठक में केंद्र सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों द्वारा 25 जुलाई को युवाओं के साथ किए गए कथित वादों के अनुपालन की समीक्षा की गई। सीजेपी ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से वादे पूरे करने में लगातार हो रही देरी की वजह से युवाओं के पास शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का रास्ता अपनाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। पार्टी ने कहा कि नीट के कारण जिन परिवारों ने अपने बच्चे खो दिए हैं वे मार्च में सबसे आगे चलेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें