Advertisement

1500 किलो घी, 10 क्विंटल बेसन, 10 क्विंटल शकर बुरा से लड्डू बनना शुरु

राखी पर लगेगा बाबा महाकाल को लड्डूओं का महाभोग, सवा लाख लड्डूओं का बंटेगा प्रसाद

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। हर साल की तरह ही इस बार भी बाबा महाकाल को राखी (श्रावण पूर्णिमा) पर सवा लाख लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। 15 सौ किलो घी, 10 क्विंटल बेसन, 10 क्विंटल शकर बुरा और 20 किलो ड्राइफ्रूटस से इन्हें तैयार किया जा रहा है।

Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर साल पुजारी परिवार की तरफ से राखी पर सवा लाख लड्डूओं का महाभोग अर्पित किया जाता है। बारी-बारी से पुजारी परिवारों पर इसकी जिम्मेदारी आती है।

इस बार पुजारी राजेश गुरु, जितेंद्र गुरु आकाश गुरु और ओम गुरु की तरफ से प्रसादी तैयार करवाई जा रही है। मंगलवार शाम से प्रसाद बनाने का काम शुरू हुआ। 8-8 घंटे की दो शिफ्ट में 20 लोगों की टीम लड्डू बना रही है। पुजारी राजेश गुरु ने बताया कि राखी वाले दिन सुबह पहले अन्नकूट होगा। फिर उसके बाद लड्डूओं का महाभोग लगाया जाएगा। यह प्रसाद आम श्रद्धालुओं में बांट दिया जाएगा।

Advertisement

सीएम डॉ. यादव के भतीजे ने चलाया खोचा

बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के भतीजे अभय यादव ने लड्डू निर्माण कार्य का जायजा लिया और कढ़ाई में खोचा चलाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें