डॉक्टर की हत्या मेंं सुपारी कीलिंग की आशंका

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। मामले में सुपारी कीलिंग की आशंका है। डॉक्टर गजराज सिंह तोमर की अज्ञात बदमाश ने चाकू से हत्या कर दी थी। पुलिस ने उनके भतीजों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। टीआई करण खोवाल का कहना है कि सबूतों की तलाश कर रहे हैं। वहीं पुलिस सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर की सुपारी कीलिंग कराई गई है।
पेंटर लापता, अपहरण की रिपोर्ट हुई दर्ज
उज्जैन। कानीपुरा रोड स्थित गिरीराज रतन कॉलोनी में रहने वाला पेंटर लापता हो गया। उसके परिजन ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि अजय पंवार पिता शिवनारायण पंवार निवासी उज्जैनिया हालमुकाम गिरीराज रतन कालोनी ने थाने पहुंचकर बताया कि 22 अगस्त से 23 अगस्त के बीच वह अपने पिता के साथ गांव गया था।
घर पर उसका भाई कृष्णपाल पंवार था। वापस लौटने पर वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। कृष्णपाल पेंटर है वह बिना बताए कहीं चला गया। अजय ने उसके अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।









