Advertisement

कप्तानी छिनने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव

टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद कप्तानी और टीम से बाहर किए जाने पर छलका सूर्या का दर्द; बोले- सिलेक्टर्स का फैसला टीम के लिए बेहतर होगा

कहा- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी से हटाए जाने और टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर खुलकर बात की है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि इस फैसले को स्वीकार करने में उन्हें समय लगा और वह करीब डेढ़ महीने तक इसके बारे में सोचते रहे।

Advertisement

सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया।

टीम से बाहर किए जाने पर क्या बोले सूर्या?

Advertisement

सूर्यकुमार के मुताबिक, जब उनका नाम टीम में नहीं आया तो उन्होंने खुद को चयनकर्ताओं की जगह रखकर स्थिति को समझने की कोशिश की। उन्होंने सोचा कि चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार करना चाहते होंगे।

सूर्यकुमार ने बताया कि टीम से बाहर होने के बावजूद उन्होंने खुद को शांत रखने की कोशिश की। उन्होंने मिले अवसरों के लिए टीम और चयनकर्ताओं का आभार भी जताया।

Advertisement

चयनकर्ताओं ने फोन पर दी थी जानकारी

सूर्यकुमार ने बताया कि टीम की घोषणा से करीब तीन दिन पहले चयन समिति ने उनसे फोन पर बात की थी। उन्हें बताया गया था कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उनका नाम टीम में नहीं होगा और अब आगे बढ़ने का समय है।

सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने इस फैसले पर कोई नाराजगी जाहिर नहीं की। उनका मानना था कि चयनकर्ताओं ने जो फैसला लिया है, वह टीम के भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया होगा।उन्होंने चयनकर्ताओं से कहा कि वह क्रिकेट खेलते रहेंगे और जब टीम को उनकी जरूरत महसूस होगी, तब वापसी के लिए तैयार रहेंगे।

वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी टीम से बाहर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इस साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा।सूर्यकुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उनकी कप्तानी में भारत ने 52 मुकाबले खेले, जिनमें 42 में जीत मिली, 8 में हार हुई और 2 मैच बेनतीजा रहे। उनका जीत प्रतिशत 80.76 रहा।उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता।

रोहित शर्मा के बाद मिली थी कप्तानी

2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी।

उन्होंने कप्तानी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाईं। हालांकि, बाद में चयनकर्ताओं ने नेतृत्व में बदलाव करते हुए श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी।

टी-20 में सूर्या के आंकड़े

सूर्यकुमार यादव ने अब तक 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है।उनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 117 रन है। सूर्या ने इस फॉर्मेट में 297 चौके और 179 छक्के लगाए हैं, जबकि 58 कैच भी लिए हैं।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें