Advertisement

मोबाइल के लिए जिद कर रही बेटी को पिता ने चाकू मार दिया

उज्जैन। मायापुरी में रहने वाली दो बहनें मोबाइल के लिए जिद कर रही थीं तभी शराब के नशे में धुत्त पिता ने बड़ी बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल बेटी साइना (16) निवासी मायापुरी को मां वर्षा ने इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती किया है। साइना और बहन राशि शुक्रवार को अपनी मां वर्षा से 3 हजार रुपए व मोबाइल के लिए जिद कर रही थीं। इसी दौरान पिता बाबू का फोन आया और मां ने उन्हें इस बारे में बताया। बाबू शराब के नशे में धुत्त होकर घर लौटा और साइना व राशि की पिटाई शुरू कर दी। बाबू ने साइना को चाकू मारकर घायल कर दिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Advertisement

अवैध वसूली, रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट और अवैध वसूली की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना उज्जैन के खाकचौक क्षेत्र की है, जहां एक बदमाश ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट की। दूसरी घटना तराना के तोबरीखेड़ा गांव में हुई है।
इंदिरानगर शाखा मैदान के पास रहने वाले 52 वर्षीय समाधान पिता मनोहरलाल सोनी मंगलनाथ मार्ग स्थित खाकचौक पर दादी दाल-बाटी चूरमा रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। दोपहर के समय राकेश नामक एक बदमाश उनके रेस्टोरेंट पर पहुंचा और शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग करने लगा। इनकार किया, तो आरोपी ने मारपीट की।

Advertisement

तराना में भी ऐसी ही घटना
अवैध वसूली का दूसरा मामला तराना थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गुर्जर ढाबा तोबरीखेड़ा रोड पर ग्राम डोबरा का रास्ता निवासी चरण पिता गंगाराम गुर्जर (42) के साथ 3 से 4 बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट की। बदमाशों ने उनसे शराब के लिए रुपए की मांग की थी और पैसे देने से इंकार करने पर वे मारपीट कर मौके से भाग निकले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें