Popup Image
Advertisement

महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सप्तऋषि की मूर्तियों के पास महिला सुरक्षाकर्मी और कुछ महिला श्रद्धालुओं के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई।

Advertisement

वायरल वीडियो में एक महिला सुरक्षाकर्मी कुछ महिला श्रद्धालुओं से बहस करती नजर आ रही है। कुछ ही देर में वहां अन्य महिला श्रद्धालु भी पहुंच जाती हैं और सुरक्षाकर्मी को घेर लेती हैं। इसी दौरान एक अन्य सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचता है। इसके बाद विवाद बढ़ जाता है और वीडियो में कुछ महिला श्रद्धालु महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करती दिखाई देती हैं। घटना के दौरान दोनों पक्षों की ओर से अपशब्दों का इस्तेमाल भी होता है।

मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच होने वाले विवादों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। महाकाल लोक में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं।

Advertisement

महाकाल मंदिर के सफाई कर्मचारी को चाकू मारा
उज्जैन। महाकाल लोक के धनुष द्वार के पास शनिवार रात करीब 10.30 बजे मंदिर के सफाईकर्मी को चार से पांच अज्ञात युवकों ने चाकू मार दिया। घायल सफाईकर्मी उमेश (30) पिता रमेश टटवाल, निवासी रंजीत हनुमान नागतलाई, महाकाल मंदिर में आउटसोर्स कंपनी केएसएस के अंडर में सफाई का काम करता है। वह दिन में रिक्शा चलाता है और रात के समय महाकाल लोक में सफाई करता है। रविवार रात करीब 10.30 बजे उमेश जयसिंहपुरा के रास्ते अपना रिक्शा लेकर महाकाल लोक के धनुष द्वार के पास पहुंचा और वहां से अंदर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते से वाल्मीकि समाज के युवा गोगादेव छड़ी का जुलूस लेकर गुजर रहे थे। रास्ते में भीड़ के कारण उमेश ने युवकों को साइड में होकर रास्ता देने का कहा। इस बात पर 4 से 5 युवक भड़क गए और उसके साथ मारपीट कर दी। रिक्शा भी पलट दिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हाथ पर चाकू के गहरे वार से उमेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और मंदिर समिति की एम्बुलेंस से घायल को चरक अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें