Advertisement

सीसीटीवी में बैग लिए संदिग्ध दिखा, पकड़ा तो 10 लाख रु. के जेवर मिले

तीसरी सवारी में चुराए सोने की चेन और मंगलसूत्र जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस के हाथ भगवान महाकाल की सवारी में महिलाओं के आभूषण चुराने वाला चोर लगा है। फुटेज चैक करते वक्त नृसिंहघाट के पास बदमाश संदिग्ध स्थिति में बैग दबाए घूमता दिखा। पुलिस ने पकड़ा तो बैग में से करीब 10 लाख रुपए के जेवरात मिले जो उसने भगवान महाकाल की सवारी के दौरान चुराए थे।

क्राइम ब्रांच और महाकाल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए बदमाश का नाम विशाल पिता राजू गायकवाड़ (24) निवासी जामखेर (महाराष्ट्र) है। उसके बैग में से 4 सोने की चेन और 2 मंगलसूत्र (कुल वजन 55.60 ग्राम) बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह महाकाल की सवारी के दौरान भीड़भाड़ का लाभ उठाकर महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन और मंगलसूत्र काटता था। जब्त किए गए जेवरों की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक है।

Advertisement

पूछताछ में सामने आया कि युवक अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। वह सवारी से दो दिन पहले उज्जैन आता था और वारदात को अंजाम देकर तुरंत महाराष्ट्र भाग जाता था। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सवारी में भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोर गिरोह भी सक्रिय हो जाते हैं। 24 अगस्त की चौथी सवारी के दौरान 9 महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी होने के मामले सामने आए थे। बदमाश को पकडऩे में क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक इंद्र विक्रमसिंह (बंटी), महाकाल थाने के प्रधान आरक्षक शैलेष योगी और गोपाल सुरावत की टीम का विशेष योगदान रहा।

बरेली एक्सप्रेस में दंपत्ति का बैग चोरी, 10 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े
उज्जैन। बरेली एक्सप्रेस से उज्जैन आ रहे शाहजहांपुर निवासी दंपत्ति मुकेश गुप्ता व रेखा गुप्ता का बैग ट्रेन में सीहोर के पास चोरी हो गया। बैग में करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद रखे थे। वारदात सीहोर के पास उस समय हुई, जब दंपत्ति ट्रेन के कोच में सो रहे थे। उज्जैन पहुंचने पर बैग गायब मिला तो दंपत्ति ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेखा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बैग में चार सोने की चूडिय़ां, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, तीन घडिय़ां और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद रखे थे। पुलिस के अनुसार जेवर और नकदी की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें