Advertisement

गाड़ी दिलाने के नाम पर 30 हजार ठगे

उज्जैन। मोबाइल फोन पर संपर्क कर सस्ती एक्टिवा दिलाने के नाम पर बापू नगर निवासी वाहन चालक के साथ आरोपियों ने ठगी कर ली। फरियादी अर्जुन पिता जगदीश सरगरा (35) ने पुलिस को बताया वह ड्राइवर है। 23 अगस्त को अज्ञात नंबर से कॉल आया। उसने खुद को दलाल बताते हुए सस्ती एक्टिवा दिलाने की बात कही। फोटो डालकर 25 हजार रुपए कीमत बताई और रजिस्ट्रेशन के लिए 2100 रुपए भेजने को कहा। अगले दिन उसने मोबाइल पर बताया आधी कीमत पहले चुकाना पड़ेगी फिर गाड़ी डिलीवरी होगी। अर्जुन ने 12,500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 25 अगस्त को संबंधित ने मोबाइल पर कहा रुपए प्राप्त नहीं हुए हैं।

Advertisement

शेष 12,500 रुपए भी डाल दो तो पूरा पेमेंट आ जाएगा और आपकी गाड़ी पहुंच जाएगी। इसके बाद उसने डिलीवरी चार्ज के रूप में भी रुपए मांगे। एक्टिवा के लिए अर्जुन नेे 30 हजार रुपए भुगतान कर दिए परंतु वाहन नहीं मिला। पूछताछ के लिए अर्जुन ने फोन लगाया तो संबंधित ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। अर्जुन ने चिमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

नवरात्रि के आयोजन को लेकर विवाद महानंदा नगर में पार्षद पति से मारपीट

Advertisement

आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, केस दर्ज

उज्जैन। जबरन कॉलोनी में आपसी विवाद के बाद शनिवार रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीडि़त व्यक्ति ने रात 12:50 बजे नीलगंगा थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार जबरन कॉलोनी निवासी संजय उर्फ संजू पिता तुलसीराम सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर नीलगंगा थाने में प्रकरण दर्ज किया।

Advertisement

दो आरोपियों से अवैध शराब जब्त

उज्जैन। मक्सी रोड और पंचक्रोशी मार्ग पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मक्सी रोड पर रणकेश्वर मंदिर के पास तथा पंचक्रोशी मार्ग विनायक नगर में दो आरोपियों के पास से 25-25 क्वाटर देशी शराब जब्त हुई है।

चाकू लेकर घूमते दो आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। जंतर-मंतर रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू बरामद किया है। नीलगंगा पुलिस ने आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।

टोल पर गाली-गलौज कर मारपीट की
उज्जैन। उज्जैन-उन्हेल रोड स्थित चकरावदा टोल पर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल भानूप्रतापसिंह पति महेंद्रसिंह सिसौदिया निवासी कायथा ने आरोपी पवन पिता दिलीप बैरागी निवासी तुमड़ावदा के खिलाफ भैरवगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें