Advertisement

नवरात्रि के आयोजन को लेकर विवाद महानंदा नगर में पार्षद पति से मारपीट

उज्जैन। नवरात्रि आयोजन को लेकर महानंदा नगर में विवाद हो गया। पार्षद निर्मला परमार ने बताया रविवार सुबह करीब 10 बजे कार और बाइक से आए लोगों ने पति निर्मल परमार के साथ मारपीट की।

Advertisement

पार्षद परमार ने बताया सनातन क्लब के बैनर तले दो साल से वे नवरात्रि आयोजन कर रहे हैं। हामूखेड़ी निवासी प्रकाश यादव ने हमें कार्यक्रम करने से मना करते हुए कहा इस बार वे आयोजन करेंगे। इस बात पर शनिवार रात को भी विवाद किया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे एक कार और तीन बाइक पर 7-8 लोग आए। उनका रुमाल से चेहरा ढंका हुआ था।

घटना के दौरान एक युवक के चेहरे का रुमाल खुल गया। उस युवक की पहचान प्रकाश यादव के ड्राइवर के रूप में हुई है। आरोपी मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। यह देख आरोपी भाग निकले। पार्षद परमार ने बताया रिपोर्ट करवाने थाने जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें