Advertisement

अस्पताल में मरीज पर लिफ्ट गिरने से मौत

अक्षरविश्व न्यूज रीवा। नेशनल अस्पताल में मरीज पर लिफ्ट गिरने से मौत हो गई। मरीज का शरीर बुरी तरह कुचला गया। कई जगह चोटें आईं। मरीज स्ट्रेचर समेत लिफ्ट में फंसा नजर आ रहा है। पिता की लाश को पकड़कर बेटा चीख-चीखकर रो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमरपाटन के लालपुर निवासी सुरेश सेन (50) के रूप में की गई है। सुरेश सेन पेड़ से गिरकर घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें शनिवार रात नेशनल हॉस्पिटल लाया गया था, जहां हॉस्पिटल स्टाफ उन्हें लिफ्ट में छोड़कर भाग गया था।
परिजन अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें