Advertisement

महाकालेश्वर सवारी में 84 महादेव साथ चलेंगे, एलईडी पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाएंगे

रोबोट, महाकाल सेवक और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाद्रपद मास की पहली सवारी सोमवार दोपहर निकलेगी। सवारी की मुख्य थीम 84 महादेव की है। पालकी में श्रीचंद्र मौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा महेश तथा रथ पर होल्कर स्टेट के महादेव विराजित रहेंगे। इस बार एक मानव आकार का रोबोट साथ चलेगा जो पूजा-आरती करेगा। सावन मास की तुलना में भाद्रपद की सवारी में भक्तों की संख्या कम हो जाती है परंतु प्रशासन ने पिछली बार की भादौ सवारी से अधिक संख्या के अनुमान से तैयारी की है। भादौ की पहली सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

सोमवार 31 अगस्त भादौ मास की पहली सवारी निकलने से पहले सुबह सवारी मार्ग पर आवाजाही सामान्य थी। सवारी शुरू होने से पहले बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही के लिए रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। सवारी के दौरान कोट मोहल्ला, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, हरसिद्धि, रामघाट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Advertisement

पूजा अर्चना के बाद भगवान महाकालेश्वर को पालकी में विराजित किया जाएगा। मंदिर मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस के जवान सलामी देंगे। सवारी में घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस, होमगार्ड के जवान, भजन मंडली और पुलिस बैंड शामिल होगा। पीआरओ आशीष फलवाडिय़ा ने बताया सवारी के साथ टीवी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म भी साथ चलेगी। इस फिल्म में 84 महादेव की जानकारी दी जाएगी। सवारी में 1100 बटुक मंत्रपाठ करते साथ चलेंगे। इनके अलावा 7 जनजाति दल भी कीर्तन करते हुए साथ चलेंगे। इनमें 2 दल धार, 2 दल झाबुआ तथा एक-एक दल बड़वानी, रतलाम और आलीराजपुर से आएगा। गौरतलब है कि सवारी में हर बार नई थीम रखी जा रही है।

1.40 लाख रुपए खर्च कर रोबोट दिखाएगा जलवा: श्री महाकालेश्वर की पांचवीं सवारी का आकर्षण इंदौर से आने वाला रोबोट रहेगा। विद्युत इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड का यह रोबोट सवारी में करतब बताता चलेगा। हालांकि इसकी उपस्थिति पूरी सवारी में नहीं होगी।

Advertisement

यह रहेगा सवारी का मार्ग
भादौ की पहली सवारी महाकाल चौराहे से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होती हुई रामघाट पहुंचेगी जहां शिप्रा के जल से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद रामानुज कोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, चंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी मार्ग होती हुई महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

शिवधुन सुनाएगा पूजा करेगा रोबोट महाकाल सेवक

पीआरओ फलवाडिय़ा ने बताया सवारी में शामिल होने वाले इस रोबोट का नाम महाकाल सेवक रखा गया है। यह दत्त अखाड़े से शामिल होगा। रोबोट को भीड़ में चलने तथा अव्यवस्था होने पर कंट्रोलरूम को सूचना देने के लिए बनाया गया है। रामघाट पालकी पहुंचने पर शिवधुन सुनाएगा तथा आरती में शामिल होगा। इसे सवारी के साथ भी चलाया जाएगा।

महाकाल मंदिर दर्शन की लाइन में लगे बालक को कुत्ते ने काटा

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शनों के बैरिकेड में लगे बालक को कुत्ते ने काट लिया। जिससे वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विवान मिश्रा पिता किरण मिश्रा (8) निवासी नोएडा अपने परिजन के साथ रविवार रात महाकाल दर्शन के लिए बैरिकेड में खड़ा था। इसी दौरान कार्तिकेय मंडप के पास उसे कुत्ते ने काट लिया। जिससे वह घायल हो गया। किरण मिश्रा ने बताया कि वह नोएडा से दो दिन पहले उज्जैन दर्शन करने आए थे। विवान को कुत्ते ने काटा तो मंदिर डिस्पेंसरी लेकर गए जहां उपचार किया गया। अब रैबीज का इंजेक्शन लगवाने चरक अस्पताल आए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें