Advertisement

हरिफाटक समानांतर ब्रिज और अंडरपास तेजी से बनेगा

जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने दिए निर्देश, बडऩगर रोड रैंप का काम भी तुरंत शुरू करने का कहा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासनिक अमला जुट गया है। रविवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमपीआरडीसी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

निरीक्षण की शुरुआत हरिफाटक ओवरब्रिज के समानांतर बन रहे नए ब्रिज से हुई। उन्होंने विशेष तौर पर बडऩगर रोड की ओर बनने वाली रैंप के निर्माण कार्य को अविलंब शुरू करने को कहा। संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि ब्रिज की भुजाओं (आम्र्स) के निर्माण में आने वाली सभी बाधक संरचनाओं को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि प्रोजेक्ट में कोई रुकावट न आए।

Advertisement

अंडरपास निर्माण के कामकाज को भी देखा
हरिफाटक ब्रिज के समीप पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास का भी दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। यहां कार्य की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिदायत दी कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

सिंहस्थ-2028 के लिए महत्वपूर्ण हैं दोनों प्रोजेक्ट
संभागायुक्त सिंह ने कहा कि हरिफाटक समानांतर ब्रिज और अंडरपास की परियोजनाएं सिंहस्थ-2028 के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सिंहस्थ के दौरान देश-दुनिया से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। इन दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने से मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा, जिससे श्रद्धालुओं का सफर सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। इस दौरान संबंधित विभागों के मैदानी इंजीनियर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें