Advertisement

महाकाल लोक और तपोभूमि थाने का निर्माण अंतिम चरण में

3.77 करोड़ रुपए की लागत से बना है थाने का तीन मंजिला भवन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल लोक अन्न क्षेत्र के पास नया महाकाल लोक थाने का तथा इंदौर रोड तपोभूमि पर तपोभूमि थाने का तीन मंजिला भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। अंतिम फिनिशिंग का काम बाकी है। थानों के लिए स्टाफ स्वीकृत भी हो गया है। पोस्टिंग होना अभी बाकी है। शीघ्र ही स्वीकृति मिली तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शीघ्र उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के अनुसार शासन ने प्रदेश में 8 थाने और 1 चौकी खोलने की अनुमति दी है। इस निर्णय से उज्जैन शहर को दो नए थाने महाकाल लोक और तपोभूमि थाने मिले हैं। महाकाल लोक थाना भवन महाकाल परिसर में तथा तपोभूमि थाना इंदौर रोड तपोभूमि में बन रहा है। दोनों थाना भवनों का कार्य लगभग पूर्ण होने को है। दोनों थानों को मिलाकर शहर में अब कुल 15 थाने हो जाएंगे।

Advertisement

व्यवस्था के लिए बनेगा महाकाल लोक थाना

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया किसी थाने की सीमा कम करके महाकाल लोक थाना नहीं बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाकाल मंदिर परिसर और सवारी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाकाल लोक थाना बनाया जा रहा है। इस थाने में अपराध दर्ज होंगे और कार्यवाही भी की जाएगी परंतु थाने की प्राथमिकता महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था देखना है।

Advertisement

13417 वर्गफीट में बना है थाना
पुलिस हाउसिंग के वेदांत जादौन ने बताया एक थाना 3.77 करोड़ रुपए की लागत से 13,417 वर्गफीट क्षेत्रफल में तीन मंजिला भवन बनाया है। जगह की उपलब्धता के अनुसार ले-आउट में परिवर्तन किया गया है। भूतल में रिसेप्शन, वेटिंग रूम, आईओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रूम, एचसीएम रूम, एसएचओ रूम, लॉकअप और मालखाना, प्रथम तल पर इंस्पेक्टर रूम, सब इंस्पेक्टर रूम, वूमन हेल्प डेस्क, चाइल्ड हेल्प लाइन, सीसीटीएनएस तथा दूसरे तल पर मेल एवं फीमेल बैरक का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल पर मेल फीमेल टॉयलेट सहित जल एवं विद्युत व्यवस्था रहेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें