Advertisement

अभिनंदन वर्तमान की नई उड़ान, एयरफोर्स छोड़कर बने कमर्शियल पायलट

नई दिल्ली: 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट को मार गिराने वाले पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्तमान ने भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट ले लिया है। करीब दो दशक तक एयरफोर्स में सेवा देने के बाद उन्होंने अब एविएशन सेक्टर में नई पारी शुरू की है।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना से रिटायरमेंट लिया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, वह अगस्त 2026 में प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। यहां वह कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट के रूप में सेवाएं देंगे।

करीब दो दशक तक एयरफोर्स में दी सेवा

Advertisement

अभिनंदन वर्तमान ने भारतीय वायुसेना में करीब 20 साल सेवा दी। फाइटर पायलट के तौर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। अब एयरफोर्स से रिटायरमेंट के बाद वह कमर्शियल एविएशन में अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगे।

F-16 गिराने के बाद बने थे देशभर में चर्चा का केंद्र

Advertisement

अभिनंदन वर्तमान 27 फरवरी 2019 को भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान सुर्खियों में आए थे। भारतीय वायुसेना और पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के बीच हुई कार्रवाई में उन्होंने पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। इस कार्रवाई के दौरान अभिनंदन का MiG-21 भी मिसाइल की चपेट में आ गया था। उन्हें विमान से इजेक्ट करना पड़ा और वह पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में जा गिरे थे।

करीब 60 घंटे पाकिस्तान की हिरासत में रहे

अभिनंदन को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। करीब 60 घंटे हिरासत में रखने के बाद 1 मार्च 2019 को पाकिस्तान ने उन्हें भारत को सौंप दिया। देश लौटने के बाद उनके साहस और अदम्य जज्बे की खूब चर्चा हुई। बाद में भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया था। अब वायुसेना से विदाई के बाद अभिनंदन वर्तमान बतौर कॉमर्शियल पायलट अपने करियर की नई उड़ान शुरू करने जा रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें