राहुल गांधी से जुड़े मामले में कोर्ट ने याचिका खारिज की

लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता व रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में राहुल गांधी के लोक सभा सदस्यता के विरुद्ध अधिकार पृच्छा रिट जारी करने की भी मांग की गई थी।
कोर्ट ने कहा कि कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का कथित पत्र, जिसमें राउल विंची नामक व्यक्ति के अध्ययन का दावा किया जा रहा है, आरोपों को प्रमाणित नहीं करता। वहीं, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज केस को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व इको गार्डेन में धरना दिया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को इंदौर में आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है।
मजबूती से खड़े रहें कांग्रेस नेता :राहुल
नासिक। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेताओं से कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की अपील की।









