Advertisement

केनोपी मेें विराजे खड़े हनुमान, पुजारी की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन। कंठाल चौराहा-छत्रीचौक चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे खड़े हनुमान जी अब केनोपी के नीचे बैठे हैं। उनकी छत तोड़ दी गई है और प्रतिमा शिफ्ट करने के प्रयास अब तक विफल रहे हैं।

Advertisement

इधर प्रतिमा शिफ्टिंग के चल रहे मसले के बीच पुजारी महेश बैरागी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फ्रीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ है और घबराहट हो रही है। पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने रविवार की सुबह उनसे अस्पताल में मुलाकात की।

बाबा की प्रतिमा तीन टन वजनी है। इतनी वजनी प्रतिमा मशीनी मदद के नहीं उठ सकती। फिलहाल नगरनिगम ने अभी तक मशीन का उपयोग नहीं किया है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि बाबा की शिफ्टिंग में सावधानी रखी जा रही है। चूंकि मामला प्रतिमा का है, ऐसे में हर पहलू देखा जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें