Advertisement

तांत्रिक ने प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया, 10 महीने तक शोषण का दावा

पति की शराब छुड़वाने गई महिला से रेप का आरोप

Advertisement

ग्वालियर। पति की शराब छुड़वाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे प्रसाद के नाम पर नशीला लड्डू खिलाया। लड्डू खाने के बाद वह बेसुध हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा।

मामला शहर के उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात कमल राठौर उर्फ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

तलवार वाले हनुमान मंदिर में हुई थी मुलाकात

महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले वह पति की शराब छुड़वाने के लिए तलवार वाले हनुमान मंदिर गई थी। यहां उसकी मुलाकात कमल राठौर उर्फ पटेल से हुई। महिला के मुताबिक, उसने आरोपी से पति की शराब छुड़ाने के लिए कई बार भभूत ली थी। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हो गई और आरोपी महिला के घर भी आने-जाने लगा।

Advertisement

प्रसाद बताकर लड्डू खिलाया

महिला के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में दोपहर करीब 3 से 4 बजे आरोपी उसके घर लड्डू लेकर पहुंचा। उसने लड्डू को प्रसाद बताते हुए महिला से कहा कि इसे खाने के बाद उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। महिला का आरोप है कि लड्डू खाने के बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

धमकी देकर लगातार शोषण का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी। आरोप है कि उसने महिला को बदनाम करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला का दावा है कि इसके बाद आरोपी करीब 10 महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें