गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा की स्थापना के बाद उन्हें श्रद्धा के साथ भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई मिठाइयां और फल उन्हें अर्पित किए जाते हैं। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति स्थापित कर रहे हैं, तो इन चीजों का भोग लगाकर पूजा को खास बना सकते हैं।
1.मोतीचूर के लड्डू
मोदक के अलावा भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू बहुत ही प्रिय हैं। माना जाता है कि मोतीचूर के लड्डू अर्पित करने से गणेशजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और सदैव घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
2.खीर का भोग लगाएं
अगर आप भी अपने घर पर गणेश जी को स्थापित कर रहे हैं, तो गणपति बप्पा को खीर का भोग भी आप लगा सकते हैं। विघ्नहर्ता गणेश को खीर का भोग लगाने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धनलाभ के योग बनते हैं।
3.मोदक का भोग
यह तो सभी जानते हैं कि गणेशजी को मोदक अति प्रिय हैं। इसके पीछे पौराणिक कथा है, एक बार युद्ध में गणेशजी का दांत टूटने के कारण वह कुछ भी खा नहीं पा रहे थे। तब माता पार्वती ने उनके लिए मोदक बनाए। उसी दिन से गणेश जी को मोदक अति प्रिय है। माना जाता है कि मोदक का भोग लगाने से गणेशजी की कृपा बनी रहती है।
4.केले का भोग
हर एक पूजा में सभी देवी-देवताओं को केले का भोग लगाया जाता है। गणेश जी को भी केला काफी पसंद है। मान्यता है कि केले का भोग लगाने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
5.नारियल का भोग
भगवान गणेश को नारियल का भोग भी लगाया जाता है। आपको बता दें कि, नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। कल्पवृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसी कारण नारियल सभी देवताओं को सबसे प्रिय होता है। इसका भोग गणेश जी को लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।0000000000000000000000000000000









