लिफ्ट के बहाने लूट… अब पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर

उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक से लिफ्ट मांगकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर दस अपराध दर्ज है।
Advertisement
दरअसल, घटना ११ सितंबर की है। ढाबला आंजना का रहने वाला १८ साल का मनीष राठौर कटन से झारडा तरफ बाइक से जा रहा था। इस दौरान मोचीखेड़ा के रहने वाले माखनसिंह राजपूत ने उससे लिफ्ट मांगी और झारडा तक छोडऩे का कहा।
मनीष ने उसे लिफ्ट दे दी। रास्ते में आरोपी ने मनीष के पेट पर चाकू अड़ा दिया और उससे नगदी और मोबाइल छीन लिया। महिदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। उसे दबोच लिया। आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
Advertisement









