रेलवे के शिप्रा ब्रिज से युवक की कटी लाश मिली, शिनाख्त नहीं

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बुधवार रात जीआरपी ने रेलवे शिप्रा ब्रिज से एक युवक की कटी हुई लाश बरामद की है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने बताया कि उज्जैन-शिप्रा ब्रिज के बीच अप लाइन पर अज्ञात युवक की कटी लाश पड़ी होने की सूचना बुधवार रात 10.30 बजे थाने पर मिली थी।
Advertisement
पुलिस ने यहां पहुंचकर शव बरामद किया और पीएम के लिए शव अस्पताल पहुंचाया। मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल मिला है जिससे उसके भोपाल निवासी होने की जानकारी सामने आई है। भोपाल जीआरपी को इस संबंध में सूचना दी है पुलिस इस मामले में शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद होने की संभावना हैै।
Advertisement









