Advertisement

बाइक सहित सीवरेज के पांच फीट गहरे गड्ढे में गिरा युवक

उज्जैन। शहर में चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट आम आदमी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसी कड़ी में हनुमान नाका क्षेत्र में एक बाइक सवार सीवरेज के लिए खोदे गए पांच फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। उसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

Advertisement

दरअसल, गड्ढे के ऊपर फैली मिट्टी पर सवार की बाइक फिसल गई थी और वह सीधे गड्ढे में जा गिरा। आसपास से लोग दौड़े और उसे निकाला।

खुदाई वाली जगह पर ना तो संकेतक लगे हैं ना ही बैरिकेडिंग है। ऐसे में लोग यहां से गुजर रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं। गड्ढों में गिरकर घायल होने की यह कोई नई घटना नहीं है, इससे पहले भी लोग घायल हो चुके हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें