बडऩगर में मिला 10 फीट लंबा अजगर, जंगल में सुरक्षित छोड़ा

उज्जैन। बडऩगर के धुरेरी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दस फीट का अजगर गांव में घुस आया। आबादी इलाके में अजगर की मौजूदगी से ग्रामीण डर गए और उन्होंने वनविभाग को सूचना दी। वनरक्षक संजय तिवारी टीम लेेकर पहुंचे और रेस्क्यू किया। अजगर को उज्जैन लाया गया। दस फीट लंबे अजगर का वजन 95 किलो निकला। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
Advertisement
Advertisement









