Advertisement

कार की छत पर स्टंट पड़ा भारी, लगा ₹3 हजार जुर्माना

उज्जैन। कार की छत पर बैठकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उस पर ३ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, माधवनगर सीएसपी दीपिका शिंदे शुक्रवार रात अनंत चतुर्दशी की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थीं। इस दौरान उन्हें कार की रूफ पर युवक बैठा दिखाई दिया। उसका साथी तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहा था।

Advertisement

रूफ पर स्टंट दिखा रहे युवक के कारण अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। ऐसे में कार के नंबर नोट कर ट्रैफिक पुलिस को भेजे गए। हुंडई कंपनी की इस कार का नंबर एमपी 13 एके 5666 था। इस नंबर से मालिक का पता लगाया गया और कार चालक साहिल कृष्णानी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 3,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें