Advertisement

महाकाल लोक थाने में पहली शिकायत…

भस्म आरती ड्यूटी में लगे 4 गार्ड्स को क्यूआरएफ जवान ने मारे चांटे

सेना का जवान बिना ड्रेस व परमिशन के परिवार के साथ कर रहा था प्रवेश

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रविवार को महाकाल लोक थाने का लोकार्पण हुआ। सोमवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर व्यवस्था ड्यूटी में लगे कर्मचारी मारपीट की शिकायत लेकर नए थाने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने इनसे आवेदन लेकर जांच की बात कही है।

रंजीत, वकील सिंह, शुभम सिंह, विशाल सिंह महाकालेश्वर मंदिर व्यवस्था संभालने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि सभी की ड्यूटी नीलकंठ द्वार पर भस्म आरती ड्यूटी में थी। सुबह करीब 4.20 बजे एक व्यक्ति परिवार के साथ बिना परमिशन भस्म आरती में शामिल होने जा रहा था।

Advertisement

उसे रोका तो उसने स्वयं को आर्मी पर्सन बताया। जब उनसे कहा कि आपने न तो यूनिफार्म पहनी है और न ही परमिशन है। ऐसे में प्रवेश नहीं दे सकते। पास ही खड़े क्यूआरएफ का जवान आया और चारों गार्ड्स को गालियां देने लगा। जब गाडर््स ने अपनी परेशानी बताई तो क्यूआरएफ के जवान ने चांटे मारना शुरू कर दिए और देख लेने की धमकी भी दी।

फोटो-वीडियो नहीं दे सकते

Advertisement

कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के फोटो-वीडियो भी उन्होंने बनाए। जिसमें क्यूआरएफ जवान मारपीट व गाली गलौज करते नजर आ रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि हम अफसरों से पूछकर ही फोटो वीडियो दे सकते हैं।

आवेदन की जांच करेंगे

चूंकि मामला क्यूआरएफ जवान, सेना के जवान और सुरक्षा एजेंसी कर्मचारियों से जुड़ा है ऐसे में महाकाल लोक थाना पुलिस ने कर्मचारियों से शिकायती आवेदन लिया है जिसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें