Advertisement

बायपास पर शराब लेकर घूम रहा था तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

उज्जैन। झारडा पुलिस ने एक तस्कर से ५५ लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त की है। वह पहले भी अवैध शराब बेचने के मामले में पकड़ा जा चुका है। दरअसल, पुलिस को तस्कर गोपाल सिंह के फिर से सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि वे शराब की तस्करी कर रहा है। इसका निर्माण खुद कर रहा है।

Advertisement

नरेंद्रखेड़ा के बायपास पर उसके शराब के साथ होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घेराबंदी कर उसके पकड़ा गया। उसके पास से दो कैन मिली। इनमें ५५ लीटर शराब भरी थी। आरोपी को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। गोपाल आदतन तस्कर है और उस पर आबकारी के तीन अपराध पहले से दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें