Advertisement

200 रुपए में दिनभर करें उज्जैन दर्शन 27 किलोमीटर के रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन दौरा, 172करोड़ के काम की रखी आधारशिला

Advertisement

डॉ. यादव ने महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ किया

सीएम ने भी किया सफर…

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई उज्जैन दर्शन सेवा में 200 रुपए में दिनभर सफर किया जा सकता है। 27 किलोमीटर रूट पर फिलहाल दस बसें दौड़ेंगी। इनकी खासियत यह रहेगी कि अगर किसी स्टॉपेज पर ज्यादा समय लग रहा है तो यात्री वहां रुक सकेंगे और अगली बस पकड़ सकेंगे। टिकट सभी बसों में दिनभर वैलिड रहेगा।

रविवार को सीएम ने पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ किया। शक्तिपथ से राजाराम रिसोर्ट तक उन्होंने बस से यात्रा भी की। वेदपाठी बटुकों ने वेद मंत्रों का वाचन और डमरू वादन भी किया।

Advertisement

यहां-यहां जाएंगी बस

उज्जैन दर्शन सेवा मेघदूत वन पार्किंग (हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे)से शुरू होगी। महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, क्षिप्रा नदी, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, भर्तृहरि गुफा, गढ़ कालिका माता, काल भैरव, सिद्धवट, अंगारेश्वर , मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, भूखी माता मंदिर, चिंतामण गणेश, अष्ट विनायक मंदिर, शनि नवग्रह मंदिर, इस्कॉन , बस स्टैंड, उज्जैन रेलवे स्टेशन होते हुए मेघदूत वन पार्किंग पहुंचेगी।

कैसे होगा संचालन

प्रमुख मंदिर और दर्शनीय स्थल के नजदीक बस स्टॉप बनेंगे। यात्री संबंधित मंदिर या दर्शनीय स्थल के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन पूरे होने के बाद उसी या अगली बस से अगले स्टॉप की यात्रा जारी रह सकेंगे।

एक ही टिकट पर यात्री विभिन्न मार्ग पर जा सकेंगे।

टिकट की वैधता पूरे एक दिन की रहेगी।

बस संचालन नियमित अंतराल पर होगा।

यह बसें प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को भी कनेक्ट करेंगी।

आधुनिक सुविधाएं

बस में लाइव सीसीटीवी, लाइव जीपीएस ट्रैकिंग, डिजिटल टिकटिंग और यूपीआई/डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी।

डिजिटल असिस्टेंट और अज्जैन दर्शन गाइड भी उपलब्ध रहेंगे।

12 अन्य रूट पर भी दौड़ेंगी

सीएम सुगम सेवा की बसें 12 रूट पर दौड़ेंगी। यह तपोभूमि से पानबिहार, उज्जैन रेलवे स्टेशन से कालियादेह महल, कानीपुरा से अभिलाषा कॉलोनी, देवास गेट से तपोभूमि, देवास गेट से ताजपुर, देवास गेट से नए आरटीओ कार्यालय, महाकाल चौराहा से अभिलाषा कॉलोनी, देवास गेट से नानाखेड़ा, अवंतिका विश्वविद्यालय से नानाखेड़ा, देवास गेट से मुरलीपुरा, तपोभूमि से नजरपुर तथा उज्जैन दर्शन मार्ग रहेंगे।

सीएम बोले:अवंतिका प्राचीन गौरवशाली और वैभवशाली नगरी, इसका गौरव बढ़ाएंगे

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। करीब छह घंटे के लिए शहर आए सीएम डॉ. मोहन यादव एक बार उज्जैन को फिर नए काम दे गए। १७२ करोड़ के कामों की आधारशिला रखते हुए सीएम ने कहा कि अवंतिका प्राचीन गौरवशाली और वैभवशाली नगरी है। इसका गौरव और बढ़ाएंगे।

सीएम रविवार को महाकाल महालोक में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सारे शहरों को वहां मौजूद सुविधाओं के हिसाब से विकसित किया जा रहा है, जैसे भोपाल को मेट्रो सिटी के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां के मास्टर प्लान में बहुमंजिला इमारतें प्रस्तावित की गई हैं। ग्वालियर को टेलीकॉम सिटी बनाया जा रहा है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर के बीच इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार हो रहा है।

कार्यक्रम को महापौर मुकेश टटवाल सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं महापौर मुकेश टटवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ओम जैन,भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र भारती, महामंत्री जगदीश पांचाल, धनंजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

इनका भूमिपूजन

गोशाला मार्ग से शिप्रा विहार मार्ग निर्माण

महाकाल लोक क्षेत्र में पार्किंग

महाकाल मंदिर परिसर का विकास

क्षिप्रा नदी के घाटों का जीर्णोद्धार

महाकाल मंदिर के पीछे लैंडस्केपिंग,

चिंतामण जवासिया में पुलिस आवास

उन्हेल में थाना भवन

45 नगरीय वनों का विकास

इनका लोकार्पण

नीलगंगा और उन्हेल में पुलिस आवास एवं थाना भवन ।

बडऩगर का 33/11 केवी का सब स्टेशन।

‘मन की बात’ सुनी

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाकाल लोक में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। यह रेडियो कार्यक्रम का 138 वां एपिसोड था। इस मौके पर महापौर मुकेश टटवाल, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें