1 अक्टूबर से दूध होगा महंगा, जानें नई कीमत कितनी बढ़ी

इंदौर। शहर में 1 अक्टूबर से दूध की कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। नई दर लागू होने के बाद डेयरी और दुकानों पर दूध 68 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, घर तक दूध मंगाने वाले उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के लिए 1 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त देना होगा। ऐसे में होम डिलीवरी के जरिए दूध लेने पर कीमत 69 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी।
दूध उत्पादक किसानों को 33 पैसे प्रति फैट ज्यादा
नई व्यवस्था के तहत दूध उत्पादक किसानों को मिलने वाले भुगतान में 33 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की गई है। दूध की कीमत उसकी फैट की मात्रा के आधार पर तय होती है। इसी आधार पर 5.5 से 6 फैट वाले दूध के नए भाव निर्धारित किए गए हैं।
डेयरी और दुकानों पर 68 रुपए लीटर
1 अक्टूबर से लागू होने वाली नई दर के अनुसार, डेयरी और दुकानों पर उपभोक्ताओं को दूध 68 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। मौजूदा कीमत की तुलना में यह 3 रुपए प्रति लीटर अधिक है।
होम डिलीवरी पर 1 रुपए अतिरिक्त चार्ज
जो उपभोक्ता डेयरी या दुकान से दूध लेने के बजाय घर पर दूध मंगवाते हैं, उन्हें दूध की कीमत के अलावा 1 रुपए प्रति लीटर होम डिलीवरी चार्ज देना होगा। इस तरह घर तक पहुंचने वाले दूध के लिए उपभोक्ताओं को कुल 69 रुपए प्रति लीटर तक भुगतान करना पड़ेगा। नई दरें दूध की 5.5 से 6 फैट की मात्रा के आधार पर निर्धारित की गई हैं।









