नजरपुर में गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

उज्जैन। नजरपुर में आईओसीएल प्लांट के पास सिलेंडर से भरे एक वाहन में बीती रात अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। तत्काल मौके पर फायर फायटर रवाना किए गए, इन्होंने आग पर काबू पाया। शुक्र रहा कि हादसा ज्यादा बड़ा नहीं हुआ।
Advertisement
दरअसल, ट्रक क्रमांक एमपी 07 जीबी 3545 सिलेंडर भर के प्लांट के बाहर खड़ा था। इस दौरान अचानक वाहन के अगले हिस्से में आग भभक पड़ी। देखते ही देखते इसने बड़ा रूप ले लिया। शुक्र रहा कि फायर फाइटर तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा जल गया है।
Advertisement









