Popup Image
Advertisement

जयसिंहपुरा में कुएं में गिरा 500 किलो वजनी सांड

एसडीईआरएफ जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बचा ली जान

Advertisement

उज्जैन। जयसिंहपुरा के ध्रुवनगर में बुधवार शाम 4 बजे एक 500 किलो वजनी सांड कुएं में जा गिरा। करीब 75 फीट गहरे कुएं में 30 फीट पानी था और सांड 45 मीटर पर फंसा हुआ था। पुलिस कंट्रोलरूम ने एसडीईआरएफ को इसकी सूचना दी। पुष्पेंद्र त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे विनीत सूर्यवंशी, सुरेश, विजय, दीपक सोनी, और अजय जैन ने नंदी के रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। मौके पर क्रेन को बुलाया गया। चार जवान 45 फीट नीचे कुएं में उतरे और रस्सी की मदद से सांड के शरीर को बांधा।

क्रेन के हुक से रस्सी की मदद से उठाया
क्रेन के हुक में सांड के शरीर पर बंधी रस्सी को फंसाया गया। फिर उसे धीरे-धीरे ऊपर खींचा गया। एसडीईआरएफ के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष जाट ने बताया कि शाम 6 बजे सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। अब वह सामान्य है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें