एमपीईबी कर्मचारी ने वाहनों के कांच फोड़े

उज्जैन। कार्तिक मेला जोन स्थित विद्युत कंपनी के कर्मचारी ने दो वाहनों के कांच फोड़ दिए। वाहन मालिक ने महाकाल थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि अर्जुन पिता बिहारीलाल मंडलोई निवासी राजेंद्र नगर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्तिक मेला जोन में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी मनीष पिता शिवनारायण शर्मा निवासी गंगाविहार ईदगाह रोड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने कंपनी में अटैच वाहन के ड्राइवर से शराब लाने का कहा था। उसने सरकारी वाहन के निजी उपयोग से मना किया तो उसने लोडिंग ऑटो केकांच फोड़ दिए। अर्जुन ने बताया कि मनीष ने कुछ समय पहले बोलेरो वाहन के भी कांच फोड़े थे जिसकी शिकायत जोन ऑफिस व थाने में की थी।
Advertisement









