Popup Image
Advertisement

रात 1.30 बजे हुआ खौफनाक हादसा, युवक को घसीटता रहा वाहन; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

रात 1.30 बजे नगर निगम के सामने हुई दुर्घटना में ट्रेवल्स कर्मचारी की मौत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एक्टिवा से घर लौट रहे एक ट्रेवल्स कर्मचारी को नगर निगम के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी और घसीटता हुआ ले गया। वाहन और युवक चार पहिया वाहन के अगले हिस्से में फंसे तो ड्राइवर ने रिवर्स कर उन्हें निकाला और भाग गया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

अतुल पिता राजेंद्र अमृतफले (25) निवासी अशोक नगर ट्रेवल्स पर काम करता था। बुधवार रात वह इंदिरा नगर में रहने वाले दोस्त अनमोल से मिलकर करीब 1.30 बजे एक्टिवा से घर लौट रहा था। गाड़ी अड्डा चौराहा से नगर निगम की ओर जाते समय पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से आया और उसके वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे घटनाक्रम में चार पहिया वाहन के अगले हिस्से में अतुल और उसका वाहन फंसा दिख रहा है। ड्राइवर ने कुछ दूर जाकर अपना वाहन रिवर्स किया। अतुल और एक्टिवा उसके वाहन से जैसे ही अलग हुए तो चार पहिया वाहन चालक भाग गया। राहगीरों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। परिजन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर एमपी 09 एचजी 0830 दिख रहा है। अतुल के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। वह ट्रेवल्स पर काम कर पिता की मदद करता था।

दुर्घटना में पेंटर की मौत

Advertisement

इधर मेहरबान पिता जगदीश यादव निवासी जीवाजीपुरा देवास को विजयगंज मंडी पुलिस ने उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। माधव नगर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जलालखेड़ी रोड पर बुधवार रात को हुई थी। मेहरबान अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह पेंटर था और उसके दो बच्चे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें