Popup Image
Advertisement

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म

जिस बॉयफ्रेंड के साथ शादी का सपना देखा था, उसने दूसरी युवती से की सगाई

Advertisement

ग्वालियर। ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नर्स के साथ चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसके साथ काम करने वाले श्रीकांत शर्मा ने प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया और लगातार उसका शोषण करता रहा।

बाद में आरोपी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। पीडि़ता ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार थाटीपुर निवासी 27 वर्षीय पीडि़ता बीएससी नर्सिंग कर चुकी है और वर्तमान में निजी अस्पताल में काम करती है। वर्ष 2022 में एक निजी अस्पताल में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात वहां काम करने वाले श्रीकांत शर्मा से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

Advertisement

पीडि़ता का आरोप है कि श्रीकांत ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने अशोक कॉलोनी स्थित कमरे पर बुलाना शुरू किया और शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता के मुताबिक जब वह संबंध बनाने से इनकार करती तो आरोपी शादी का भरोसा देकर उसे मना लेता था। 27 जनवरी 2026 को आरोपी आखिरी बार उसके कमरे पर आया। इसके बाद उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। पीडि़ता ने जब बातचीत बंद करने का कारण पूछा तो श्रीकांत ने जाति अलग होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया। कुछ दिन बाद पीडि़ता को पता चला कि उसने दूसरी युवती से सगाई कर ली है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें