Popup Image
Advertisement

भोपाल सहित 7 जिलों में बने 76 फर्जी पासपोर्ट

जबलपुर और बालाघाट में भी बांग्लादेशी बने भारतीय, 6 फर्जी पासपोर्ट और मिले

Advertisement

ग्वालियर। बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी भारतीय पासपोर्ट के मामले में एसटीएफ को बड़ा सुराग मिला है। भोपाल, डबरा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के बाद अब जबलपुर और बालाघाट में भी फर्जी पासपोर्ट बनने की जानकारी मिली। एसटीएफ को छह नए फर्जी पासपोर्ट मिले हैं। इनमें जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा से जुड़े पासपोर्ट शामिल हैं।

अब फर्जी पासपोर्ट की संख्या 76 तक पहुंच गई है। ये फर्जी पासपोर्ट भी मठों के पते पर बनाए गए। एसटीएफ अब इन पतों, पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया और इसमें मदद करने वाले लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisement

8 और आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम। एसटीएफ ने कुल 75 आरोपी बनाए हैं। 8 और आरोपियों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अब तक 29 आरोपियों पर इनाम घोषित किया जा चुका है। बता दें कि भोपाल में 40, डबरा 17, बैतूल 11, छिंदवाड़ा 2, पांढुर्णा 1, बालाघाट एक और जबलपुर में 4 पासपोर्ट फर्जी बने हैं। कच्छ (गुजरात) और नागपुर (महाराष्ट्र) में भी मामले सामने आए हैं। ग्वालियर एसटीएफ यूनिट की एसपी सुनीता रावत ने बताया कि एसटीएफ की टीमें गहनता से जांच कर रही हैं। अब तक मास्टरमाइंड रियाल चौधरी सहित छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें