Popup Image
Advertisement

किसानों को दिन में भी 10 घंटे देंगे बिजली

सीएम बोले- सिंचाई सुविधाओं से बदलेगी खेती की तस्वीर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल/उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए नई कृषि तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। उमरिया जिले में जल्द ही बड़ी फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सीएम ने बताया कि इसी सीजन से किसानों को दिन में भी 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उमरिया में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उमरिया जिला प्राकृतिक संपदा, वन्यजीव और खनिज संसाधनों से समृद्ध है। यहां की कृषि उपज को खाद्य प्रसंस्करण से जोड़कर किसानों को अधिक लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर खेती के लिए सिंचाई सुविधाएं जरूरी हैं। सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर खेत तक पानी पहुंचाना है। उन्होंने किसानों से धान और श्रीअन्न फसलों के लिए समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र के अभिलेखों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें