Popup Image
Advertisement

‘दृश्यम 3’ की दूसरे दिन भी शानदार कमाई, 75 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है। फिल्म के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक ‘दृश्यम 3’ ने करीब 9.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 75.88 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 25 फीसदी दर्ज की गई।

Advertisement

पहले दिन भी हुई थी जबरदस्त कमाई

‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 66.75 करोड़ रुपये नेट कमाए। वहीं फिल्म की ग्रॉस कमाई करीब 80.10 करोड़ रुपये बताई गई है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने अजय देवगन की पिछली फिल्मों के मुकाबले बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बने माहौल और दर्शकों की दिलचस्पी का असर पहले दिन के कलेक्शन में साफ दिखाई दिया।

Advertisement

दूसरे दिन भी दर्शकों की अच्छी मौजूदगी

शनिवार होने के कारण फिल्म के कलेक्शन में ओर बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। शुरुआती आंकड़ों में भी कई शो में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिल रही है। हालांकि दिन खत्म होने के बाद ही दूसरे दिन की कुल कमाई का सही आंकड़ा सामने आएगा।

Advertisement

फिलहाल फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की स्थिति इस तरह है:

दिन कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
पहला दिन 66.75 करोड़ रुपये —
दूसरा दिन, दोपहर 1 बजे तक 9.13 करोड़ रुपये 25%
कुल 75.88 करोड़ रुपये —

वर्ल्डवाइड भी अच्छी शुरुआत

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन ‘दृश्यम 3’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 15 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 95.10 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़े: ‘रामायण’ के  एक्शन सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- राम को एक्शन हीरो बना दिया

यह भी पढ़े: उदिति-करण का ब्रेकअप: झगड़ों से टूटा रिश्ता, एक्ट्रेस बोलीं- वरदान साबित हुआ

फिल्म में पुराने और नए चेहरे

‘दृश्यम 3’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया शरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी अपनी भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए चेहरों के तौर पर शामिल हुए हैं। फ्रैंचाइजी की कहानी से पहले से जुड़े किरदारों और नए कलाकारों को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिलहाल दृश्यम 3 की नजर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने पर है। दूसरे दिन के शुरुआती कलेक्शन को देखते हुए फिल्म की कमाई में आगे भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नए आंकड़े सामने आने के साथ यह साफ होगा कि फिल्म दूसरे दिन कुल कितनी कमाई करती है। दर्शकों के रिस्पॉन्स और वीकेंड कलेक्शन पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें