Popup Image
Advertisement

एक गलती और खाते से उड़ गए ₹49 हजार, नगर निगम कांट्रेक्टर ऐसे बना शिकार

उज्जैन। अज्ञात आरोपियों ने नगर निगम के कांट्रेक्टर के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। घटना में कांट्रैक्टर के खाते से 49 हजार रुपए गए हैं। जीवाजीगंज थाने में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हरिजन बस्ती भैरूनाला निवासी 45 वर्षीय संजय पिता जगदीश कलोसिया नगर निगम में ठेकेदार हैं। यूको बैंक के खाते से अज्ञात आरोपियों ने 49,999 रुपए निकाल लिए।

Advertisement

मोबाइल फोन पर मैसेज पहुंचा तब धोखाधड़ी की जानकारी हुई। बैंक का मैसेज मिलने के बाद कलोसिया ने अन्य बैंकों के खातों की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार ओटीपी या पिन नंबर के लिए कलोसिया के पास किसी का मैसेज नहीं आया तथा किसी को पिन नंबर भी नहीं बताया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें