Popup Image
Advertisement

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है. पहले दो मैचों में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा है.

Advertisement

इस सीरीज में भारत की बल्लेबाजी शानदार रही है, लेकिन टीम को अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है. रांची में खेले गए दूसरे T20 मैच में भारतीय गेंदबाज जिस तरह से बड़ा स्कोर नहीं बचा पाए, उससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है.

सीरीज के पहले मैच में भारत ने 171 रन 2 विकेट खोकर ही चेज कर लिया था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रन 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था. अब देखना है कि इंदौर में कितना रन बनता है?

Advertisement

इंदौर में होगी रनों की बरसात

सीरीज का तीसरा मैच इंदौर को होल्कर स्टोडियम में खेला जाना है. यह भारत के सबसे छोटे इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड्स में से एक के है, जिसकी स्क्वायर बाउंड्रीज लगभग 56 मीटर छोटी हैं. इस लिए यहां पर रनों के बरसात की पूरी संभावना है. यह निश्चित रूप से दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच मुकाबला होगा, लेकिन जो टीम सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करेगी, वही जीतेगी. फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को खास फायदा होगा. दोनों टीमों ने अब तक अहम मौकों पर कुछ कैच छोड़े हैं, जो भारी पड़े हैं.

Advertisement

कप्तान शाई होप शानदार फॉर्म में

भारत को शाई होप की शानदार फॉर्म से भी सावधान रहना होगा. वेस्टइंडीज के कप्तान ने इस दौरे पर दो शतक लगाए हैं और एक बार फिर बड़ी पारी खेलने के लिए तैयार होंगे. गेंदबाजी भारत के लिए चिंता का विषय बनी हुई है और टीम इस मैच में इसे ठीक करने की कोशिश करेगी.

मयंक ने पिछले मैच में तीन विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन बाकी गेंदबाज रन-रेट को रोकने में नाकाम रहे और वेस्टइंडीज ने शुरुआती झटके के बावजूद जबरदस्त वापसी करते हुए रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा किया. भारत को अपने मुख्य गेंदबाज अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने दो मैचों में 79 रन देकर एक विकेट लिया है. भारत इस बॉलर से भी अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखने की उम्मीद करेगा.

भारत की प्लेइंग-11 कैसी होगी?

भारत अब तक संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर रहा है. उम्मीद थी कि दूसरे T20I में सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट कमेटी ने सैमसन पर भरोसा बनाए रखा. सैमसन ने निराश नहीं किया और एक जबरदस्त पारी खेली. सैमसन ने 41 गेंदों में 82 रन बनाकर प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की कर ली.

इसका मतलब है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शायद फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है. रांची में दूसरे मैच के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर ने भी कहा था कि मिडिल ऑर्डर में बदलाव हो सकते हैं, लेकिन टॉप ऑर्डर में नहीं. यह साफ है कि फिलहाल ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की कोई संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ.

मैच भारतीय समय के अनुसरा शाम 7 बजे से शुरू होगा.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें