Popup Image
Advertisement

कर्जदारों के दबाव से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

उज्जैन। अलग अलग कारणों से 2 लोगों ने जहर खाकर जान दे दी। पासखेड़ी निवासी विक्रम पिता अंबाराम ने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। विक्रम के बेटे ने बताया मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से पिता ने जहर पी लिया जिससे उनकी मौत हो गई। भैरूगढ़ पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

एक अन्य घटना में जहर पीने से तबीयत बिगडऩे पर मुंडला सोंधिया (झारड़ा) निवासी 68 वर्षीय शंकर पिता हटेसिंह की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बताया शंकरसिंह ने 5-6 लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्ज की राशि पांच लाख रुपए से अधिक थी। कर्ज देने वाले उससे रुपए मांगते थे। परेशान होकर रविवार को वह भाई गोविंद के खेत स्थित कुएं पर गया और शराब में जहर डालकर पी ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पीएम करवाया गया है।

पारिवारिक कारणों से खाया जहर, उपचार के दौरान मौत
उज्जैन। परिवार में चल रहे मतभेद के चलते एक युवक ने जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। दरअसल माकड़ौन तहसील के ढाबला हर्दू के रहने वाले 19 वर्ष के मनीष पिता मुकेश गिरी ने शनिवार शाम परिवार के झगड़ों के चलते जहरीला प्रदार्थ खा लिया था। परिजन जानकारी मिलने पर उसे उज्जैन के पाटीदार हॉस्पिटल लाए थे। यहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। माधवनगर पुलिस ने जानकारी आने पर शव का पीएम कराया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद होगी। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें